केरल यूनिवर्सिटी चुनाव नतीजों के बाद बवाल, SFI और KSU कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प…

केरलम में विश्वविद्यालय संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद झड़पें शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय के पास सोमवार रात स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) की विजय जुलूस के दौरान झड़प शुरू हुई।

झड़प के बाद पूरे केरलम में एसएफआइ ने प्रदर्शन किए हैं। पुलिस ने एसएफआई के 10 कार्यकर्ताओं और 40 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोप है कि एसएफआइ कार्यकर्ताओं के पथराव के कारण एक थाना प्रभारी के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस बीच एसएफआइ ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

एसएफआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय संघ चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन केएसयू ने विजय जुलूस को निशाना बनाया।

एसएफआई ने केरल के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने तिरुअनंतपुरम में सचिवालय की ओर मार्च कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं पर कई बार पानी की बौछारें की।

मलप्पुरम और त्रिशूर में एसएफआइ के विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि एसएफआइ ने केरल विश्वविद्यालय संघ की 37 सीट में से 35 सीट जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *