एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़क उठी, अमेरिकी कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी फ्लाइटें बुक कर दीं…

मेक्सिको ने रविवार को जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के खिलाफ एक सिक्योरिटी ऑपरेशन में मेक्सिकन स्पेशल फोर्सेज ने कुख्यात ड्रग लॉर्ड और सीजेएनजी के लीडर एल मेंचो को मार गिराया गया था।

जिसके बाद मेक्सिको के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई, इससे देश में बड़े पैमाने पर अशांति फैल गई।

देश के कई सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके वजह से  कई फ्लाइट रद करनी पड़ीं। हिंसा के बाद ट्रैफिक जाम की वजह से आवाजाही बाधित हो गई।

इस हंगामे के बीच, एक अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को देश से सुरक्षित निकालने में मदद की। क्लाउड प्लेटफॉर्म कंपनी वर्सेल ने ग्वाडलहारा से अमेरिका जाने वाली हर उपलब्ध फ्लाइट में सीटों का इंतजाम किया ताकि उनके स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल सके।

कर्मचारी ने व्यक्त किया आभार

कंपनी कर्मचारी के एंड्रयू बारबा ने बाद में X पर एक पोस्ट में इस असाधारण कोशिश के लिए अपनी तारीफ की। कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले बारबा ने कहा कि जब हिंसा बढ़ी तो वह और उनकी पत्नी ग्वाडलहारा के एयरपोर्ट पर थे।

जैसे-जैसे तनाव बढ़ा, इस कपल ने अनिश्चितता के बीच एक रेस्ट रूम में शरण ली। इंटरनेट कनेक्टिविटी भरोसेमंद नहीं थी, कई उड़ानें रद कर दी गई थीं, और यह साफ नहीं था कि वे कब निकल पाएंगे।

इस बीच, यूनाइटेड स्टेट्स में वर्सेल की लीडरशिप टीम ने तेजी से काम शुरू किया। कर्मचारी को सुरक्षित निकालने का पक्का इरादे से उन्होंने एयरपोर्ट से अमेरिका जाने वाली सभी फ्लाइट के टिकट खरीदे, इस उम्मीद में कि कम से कम एक फ्लाइट तो उड़ ही जाएगी।

आखिरकार उनकी सूझबूझ कामयाब रही। बारबा और उनकी पत्नी उन फ्लाइट उड़ी और वे टेक्सास सुरक्षित पहुंच गए।

सैन फ्रांसिस्को की कंपनी में लगभग तीन साल से काम करने के बाद, बारबा ने मुश्किल समय में उनकी सुरक्षा के लिए इतनी दूर तक जाने के लिए अपने कंपनी को सबके सामने धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की कंपनी की तारीफ

इंटरनेट यूजर्स ने कंपनी की तारीफ की और कंपनी के देश से सुरक्षित बाहर निकलने पर राहत जताई। एक यूजर ने लिखा कि यही लीडरशिप है।

जब चीजें अफरा-तफरी वाली हो जाती हैं, तो आप बयान नहीं चाहते। आप एक्शन और बैकअप प्लान चाहते हैं। खुशी है कि आप सुरक्षित हैं।

एक दूसरे यूजर ने कमेंट कंपनी की तारीफ में लिखा कि खुशकिस्मत हैं कि आपके पास मदद के लिए पैसे और मददगार थे। बहुत से लोग इतने खुशकिस्मत नहीं होते हैं। और लोकल लोग जो बाहर नहीं निकल सकते। उम्मीद है आप अपने सुविधा के लिए शुक्रगुजार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *