त्रिपुरा: कांस्टेबल के घर से नोटों के बंडल का वीडियो वायरल, 15 लोग हिरासत में…

त्रिपुरा के धलाई में कांस्टेबल के घर में रुपयों के बंडल वाला वीडियो वायरल होने के मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी शामिल है।

यह वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर सामने आया था। इसमें एक महिला और रुपयों के बंडल नजर आ रहे थे। महिला का पति पुलिस कांस्टेबल है।

पुलिस महानिदेशक अनुराग ने जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत उस इलाके में पहुंचें और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। पुलिस को शक है कि मामले में अवैध वित्तीय लेन-देन और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतर-राज्यीय गिरोह का हाथ है।

यह मामला तब सामने आया जब सलेमा के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल पीयूष देबबर्मा के घर के अंदर 100, 500 और 2,000 रुपये के नोटों के बंडल दिखाते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *