शनिवार रात व्हाइट हाउस में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस घटना के समय वहीं मौजूद थे।
जैसे ही गोलियों की आवाज आई, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति को सुरक्षित घेरा बनाकर वहां से बाहर निकाला।
अन्य लोगों ने गोलियों से बचने के लिए खुद के नीचे छिपा लिया। डर का भाव वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। गोली से आवाज सुनते ही CBC न्यूज व्हाइट हाउस संवाददाता वीजा वांग अपनी सीट पर उछल पड़ीं।
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी सुरक्षित
खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित सभी अमेरिकी नेताओं सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए, ट्रंप ने इस घटना को काफी रोमांचक शाम बताया और शानदार काम करने के लिए सीक्रेट सर्विस तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने आगे लिखा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और कार्यक्रम जारी रहना चाहिए।”