VIDEO: हैदराबाद के बहादुरपुरा में स्क्रैप दुकान में भीषण आग, बुझाने में दमकल की 8 गाड़ियां जुटीं…

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बहादुरपुरा क्रॉस रोड पर एक स्क्रैप की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। स्क्रैप की दुकान होने के कारण आग में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने से आग भड़कने की आशंका है।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की वजह और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *