प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
शुक्र-केतु गोचर सूर्य की राशि में: समय-समय पर ग्रहों का गोचर होता है। इस समय सिंह राशि में शुक्र और केतु पैर जमाए बैठे हुए हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं।
15 सितंबर को शुक्र ने सिंह राशि में प्रवेश किया था, जहां पहले से ही मायावी ग्रह केतु विराजमान थे। शुक्र के गोचर करते ही सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति बनी हुई है।
पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर की सुबह शुक्र राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से अलविदा लेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए केतु व शुक्र की सिंह राशि में युति बेहद खास मानी जा रही है।
आइए जानते हैं सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगी-
8 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ
मिथुन राशि
सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा।
धर्म कर्म में आपका मन लगेगा।
धनु राशि
सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति धनु राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है।
नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मन आपका प्रसन्न रहेगा।
धन कमाने के नए मौके या आइडिया मिल सकते हैं।
रिश्तों में सुधार होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
प्रेम संबंध गहरे होंगे।
बिजनेस में प्रॉफिट हो सकता है।
पॉजिटिव महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।