वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, पांच राज्यों के मजदूरों की मौत की पुष्टि…

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट के बायलर में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों का उपचार रायपुर और रायगढ़ के अस्पतालों में जारी है। इस हादसे में चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 14 की रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके अलावा, दो श्रमिकों की मौत रायपुर में उपचार के दौरान हो गई। मृतकों में पांच छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि शेष 15 श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल के बताए जा रहे हैं।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। मृतकों के स्वजन को 42 लाख की सहायताकेंद्र, राज्य और कंपनी ने राहत राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने भी मृतकों के स्वजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की है।

इसके अतिरिक्त वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के स्वजन को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *