Vastu Tips: जानें, किन दिशाओं में अग्नि देती है लाभ और किस दिशा में बनती है नुकसान का कारण।…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

अगर आप घर में वास्तु के अनुसार किचन बनवाएंगे, तो आपको लाभ होगा। दरअसल किचन में अग्नि तत्तव खास है, इसलिए इसमें गैस चूल्हा कहां रखें, ये आपको पता होना चाहिए।

घर में अग्नि का प्लेसमेंट कहां करना चाहिए, इसके बारे में आपको अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दें कि

आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार अग्नि की सर्वश्रेष्ठ दिशा अग्निकोण होता है। यह दिशा पूर्व एवं दक्षिण को मिलाकर बनती है। दूसरे विकल्प के रूप में दक्षिण दक्षिण पूर्व में भी रख सकते है। एक अन्य विकल्प उत्तर पश्चिम दिशा भी उपयुक्त होती है।

यदि अग्नि कोण संभव न हो, तो पूर्व दिशा में भी गैस रख सकते हैं। अग्नि सही होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। धन की निरंतरता रहती है। परिवार के सदस्यों में ऊर्जा एवं उत्साह बढ़ता है। निर्णय लेने की शक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ता है।

उत्तर पूर्व- इस दिशा में अग्नि बहुत अशुभ होती है। यह आर्थिक और स्वास्थ्य हानि देता है। इस लिए इस दिशा में अग्नि से जुड़ी कोई चीज ना रखें। इस दिशा में खाने भी ना बनाएं, इससे आपको दिक्कत होगी।

उत्तर दिशा- इस दिशा में अग्नि धन एवं करियर को प्रभावित करती है। इसलिए इस दिशा में खाना ना बनाएं या फिर अग्नि से जुड़ा कुछ सामान ना रखें।

दक्षिण पश्चिम दिशा- संबंध एवं कार्यकुशलता भी प्रभावित होती है।

उत्तर -पश्चिम- इस दिशा में रसोई होने से परिवार में आपस में एक-दूसरे के लिए लगाव में कमी आती है।

पश्चिम दिशा- इस दिशा में रसोई होने से धन संचय में समस्या आती है। अगर इस दिशा में आप किचन रखेंगे, तो हेल्थ तो सही रहेगी, लेकिन पैसों को जोड़ने में दिक्कत होगी।

डिस्क्लेमर: यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और विशेषज्ञों के सलाह पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *