प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
बारिश के मौसम में छोटे-छोटे पौधे उग जाते हैं।
ऐसे में हम उन्हें उखाड़ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में पीपल का पेड़ अगर उग जाए तो क्या करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल का पेड़ शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें भगवान विष्णु, ब्रह्मा और महेश का वास होता है, लेकिन घर में इसे उगना अच्छा नहीं मानते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि इसके घर में उगने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। इसको तोड़ने के क्या वास्तु नियम होते हैं।
इसलिए छोटे में ही पीपल के पेड़ को हटा देना चाहिए। पीपल का पेड़ जितना छोटा हो उतनी जल्दी निकालेंगे तो ठीक रहेगा।
पीपल के पेड़ निकालने के बाद उसी पेड़ कहीं और लगाएं, ऐसा करके आपको दोष नहीं लगेगा, लेकिन जहां लगाएं, वहां उसकी देखभाल भी करें। इससे दोष नहीं लगता है।
पीपल के पेड़ जब भी निकालना हो तो चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथि को ही निकालें।ये तिथियां सही बताई गई हैं।
अमावस्या, पूर्णिमा तिथि पर इस पेड़ को नहीं निकालना चाहिए। लेकिन कोशिश करें कि पीपल के पेड़ को गुरुवार, शनिवार, या रविवार को नहीं निकालना चाहिए। इसके अलावा किसी भी दिन निकाल सकते हैं।
पीपल के पेड़ को कभी भी शुभ मुहूर्त में नहीं निकालना चाहिए, जैसे कि द्विपुष्कर एवं त्रिपुष्कर योग में न निकालें। इससे अशुभ प्रभाव आपके ऊपर पड़ता है, क्योंकि इस समय में पेड़ की पूजा क जात है।
अगर संभव हो तो पेड़ निकालने से पहले किसी ब्राह्मण के द्वारा क्षमा याचना विधि, यानी पेड़ काटने के लिए क्षमा मांगे और विधि विधान से पूजन जरूर करवाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।