तमिलनाडु के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर पलटी वैन, 3 महिलाओं की मौत और 20 घायल…

तमिलनाडु के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर पय्यानूर के पास एक वैन के पलट जाने और सरकारी बस से टकरा जाने के कारण तीन महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना तब हुई जब एक टूरिस्ट वैन कर्मचारियों को महाबलीपुरम से केलंबक्कम स्थित एक कंपनी में ले जा रही थी। महाबलीपुरम पुलिस के अनुसार, अचानक एक गाय के सामने आ जाने के कारण वैन चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। वैन पलट गई और विपरीत दिशा से आ रही (तिरुपुरूर से महाबलीपुरम की ओर जा रही) एक सरकारी बस से टकरा गई।

तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत

वैन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और 20 घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *