डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के जन्म के आधार पर नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) के सिद्धांत को बरकरार रखने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह अमेरिका के लिए ‘बहुत बुरा’ है।
हालांकि, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस पर कानून लाने और कांग्रेस के जरिए इसे बदलने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने जन्म के आधार पर नागरिकता को बरकरार रखा है, जो हमारे देश के लिए बहुत बुरा है, लेकिन हम राष्ट्रपति के समर्थन से कानून के जरिए इसे आसानी से बदल सकते हैं, जैसा कि इस प्रक्रिया के दौरान तय हुआ है।
इसके लिए किसी लंबे और जटिल संवैधानिक संशोधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को आज ही हमारे देश के लिए महंगी और अनुचित ‘जन्म के आधार पर नागरिकता’ को खत्म करने पर काम शुरू कर देना चाहिए। उन्हें मेरा पूरा समर्थन मिलेगा।