अमेरिकी सेना ने मंगलवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग्स तस्करी में शामिल एक नौका पर हमला बोला।
हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बाल-बाल बच गए। इस हमले के साथ ही सितंबर की शुरुआत से अबतक ऐसे हमलों में 208 लोग मारे जा चुके हैं।
अमेरिकी सदर्न कमांड ने कहा कि उसने कथित ड्रग तस्करों को निशाना बनाया। सेना ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि नाव में ड्रग्स ले जाया जा रहा था।
सदर्न कमांड ने कहा कि उसने बचे हुए लोगों के लिए सर्च एंड रेस्क्यू सिस्टम को सक्रिय करने के लिए तुरंत अमेरिकी कोस्ट गार्ड को सूचित किया।’
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में ड्रग्स की आमद और जानलेवा ओवरडोज से अमेरिकी लोगों की जान जाने की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम बताया है।
लेकिन उनके प्रशासन ने “नार्को-टेररिस्ट” को मारने के अपने दावों के समर्थन में बहुत कम सबूत दिए हैं।