Meta पर 56.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना, अमेरिकी अदालत ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने का आरोप लगाया…

 अमेरिका के न्यू मेक्सिको में एक कोर्ट ने गुरुवार को मेटा को किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य फंड में 56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने और राज्य में किशोरों के लिए अपने प्लेटफार्म के काम करने के तरीके को बदलने का आदेश दिया।

कोर्ट ने पाया कि कंपनी किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है।

सांता फे में जज ब्रायन बीडशेड ने डेमोक्रेट अटार्नी जनरल राउल टोरेज का पक्ष लेते हुए फैसला सुनाया कि कंपनी ने न्यू मेक्सिको में पब्लिक न्यूसेंस (जनता के लिए परेशानी) पैदा की है।

US कोर्ट ने लगाया जुर्माना

टोरेज ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि उसने अपने प्रोडक्ट्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि युवा यूजर्स उनकी लत लगा बैठें और वह अपने प्लेटफार्म पर बच्चों को यौन शोषण से बचाने में नाकाम रही है। बीडशेड ने कंपनी को युवाओं की सुरक्षा के कई उपाय लागू करने का आदेश दिया।

56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इस आदेश में किशोरों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर मासिक सीमाएं, नोटिफिकेशन पर रोक, नाबालिगों के साथ वयस्कों के संपर्क पर कड़े नियंत्रण, एआइ चैटबाट्स के लिए सुरक्षा उपाय और बच्चों के यौन शोषण की रिपोर्ट की बेहतर समीक्षा शामिल है। यह आदेश पांच साल तक लागू रहेगा।

मेटा ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी और अपने प्लेटफार्म से हानिकारक कंटेंट की पहचान करने और उसे हटाने के लिए काम कर रही है। मेटा ने कहा, “हमें किशोरों की सुरक्षा के अपने रिकार्ड पर भरोसा है और हम उन दावों के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेंगे, जो तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *