एमपी में शादी के बाद हंगामा: विदाई से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, बरातियों ने पकड़ा…

धूमधाम से बरात लगी, वरमाला हुई, फेरे पड़े और शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं।

बरात दुल्हन को विदा कराने की तैयारी में थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने पूरा माहौल बदल दिया। पता चला कि दुल्हन गहने-कपड़े लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि, फरार प्रेमी जोड़े को बरातियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का है। जिले के बेगमगंज स्थित एक मैरिज गार्डन में शुक्रवार रात को विवाह समारोह था। इसमें वर बेगमगंज का और वधु विदिशा जिले की थी। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह तय हुआ था।

विवाह सम्पन्न होने के बाद रात के अंतिम पहर में अचानक दुल्हन गहनों सहित अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। बरातियों ने दौड़ा कर नईनवेली दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया।

दुल्हन कपड़े-गहने वर पक्ष को वापस देने के लिए तैयार नहीं थी, इस पर विवाद हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

दुल्हन ने वर पक्ष द्वारा चढ़ाए गए सभी कपड़े -गहने वापस कर दिए। लड़की अपने स्वजन के साथ घर चली गई। जबकि वर पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *