यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ी, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट चेकिंग की तारीखें घोषित…

उत्तर प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कालेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्य चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत तीन से छह जुलाई के बीच निर्धारित केंद्रों पर चिकित्सीय परीक्षण और अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत सूची और निर्देश आधिकारिक वेबसाइटों sportscollegelko.in और khelsathi.in पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया में छह, नौ और 11 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल कौशल को आधार बनाया गया है।

अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों के दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात लाना अनिवार्य है। सुचारू संचालन के लिए मेडिकल और सत्यापन प्रक्रिया को तीन केंद्रों में विभाजित किया गया है।

किस कालेज में कौन से खेल के लिए होंगे दाखिले

  • लखनऊ: एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबाल।
  • गोरखपुर: जिम्नास्टिक, हाकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती।
  • सैफई: कबड्डी, तैराकी, हैंडबाल, बाक्सिंग और भारोत्तोलन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *