संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसे नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शनों की जानकारी है और यह जरूरी है कि जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी उत्पीड़न, गिरफ्तारी या चोट के डर के ऐसा करने दिया जाए।
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शुक्रवार को भारत में युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र के रुख के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम निश्चित रूप से नई दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।”
डुजारिक ने कहा, “सुरक्षा बलों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें।