नीट-यूजी पेपर लीक के बाद सवालों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में केंद्र सरकार ने शनिवार को दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की तैनाती दी है।
इनमें संयुक्त सचिव के पद पर भारतीय सांख्यिकी सेवा की 1998 बैंच की अधिकारी अनुजा बापट व भारतीय राजस्व सेवा की 2004 बैंच की अधिकारी रुचिता विज को तैनाती दी गई है।
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने जारी किए गए आदेश में इसके साथ ही एनटीए ने दो संयुक्त निदेशकों के पद भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी आकाश जैन व भारतीय लेखा व परीक्षक सेवा से अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को तैनाती दी है। इन सभी को अगले पांच सालों के लिए एनटीए में तैनात किया गया है।