विश्व पर्यटन दिवस पर ‘देखो अपना देश 2.0’ अभियान का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया लॉन्च…

 केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को विश्व पर्यटन दिवस पर नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक और नेशनल मिशन फार अल्टरनेटिव डेस्टिनेशंस यानी देखो अपना देश 2.0 कैंपेन की शुरुआत की।

मंत्रालय ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए।

भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि भारत की पर्यटन यात्रा के अगले चरण में यह सुनिश्चित करना होगा कि विकास केवल लोकप्रिय जगहों तक ही सीमित न रहे।

पर्यटन अब केवल घूमने तक सीमित नहीं है। आज के यात्री असली अनुभव चाहते हैं, जैसे स्थानीय खाना, स्थानीय कला, स्थानीय परंपराएं और ऐसे सार्थक संबंध जो यादें बनाएं न कि केवल तस्वीरें।

देखो अपना देश कैंपेन 2.0 का उद्देश्य पर्यटन की मांग को ज्यादा व्यापक रूप से फैलाना है। इसके तहत उन कम जानी-पहचानी जगहों को बढ़ावा दिया जाएगा जो पर्यटन के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *