रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पद्मावतीपुर में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन…

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता का दिया गया संदेश

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की ग्राम पंचायत पद्मावतीपुर के बाजार चौक में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी सेवा, समर्पण, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं, समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। 

कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याण, सेवा भावना एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने नाट्य प्रस्तुति में रुचि दिखाई। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *