यूक्रेन ने रूसी तेल-गैस संयंत्रों को निशाना बनाया, मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला…

यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों में अब ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

इसने कहा है कि वह रूसी सैन्य, ऊर्जा और रसद स्थलों को निशाना बना रहा है ‘ताकि रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे निरंतर हमलों के जवाब में मॉस्को के युद्ध प्रयासों को बाधित किया जा सके।’

इसने ताजा हमले में ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइलों और अपने देश में निर्मित लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए कई रूसी ”तेल और गैस संयंत्रों” को निशाना बनाया है।

इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी वायुसेना ने मॉस्को की ओर आ रहे 25 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

स्टार्म शैडो क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल

बहरहाल, यूक्रेनी सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार, 25 दिसंबर को कहा कि वायुसेना ने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में स्थित नोवोशा ख्तस्क तेल रिफाइनरी पर हमला करने के लिए स्टार्म शैडो क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

यह रिफाइनरी दक्षिणी रूस में तेल उत्पादों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक थी और यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों को डीजल और जेट ईंधन की आपूर्ति कर रही थी।

यूक्रेन ने पहले भी ब्रिटिश निर्मित मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए रूसी औद्योगिक ठिकानों पर हमला किया है, जिनके बारे में उसका कहना है कि वे मॉस्को की युद्ध में मदद करते हैं।

रूस में बम ब्लास्ट

रूस की राजधानी मॉस्को में तीन दिन के अंदर दो कार ब्लास्ट भी हुए हैं. इसमें 22 दिसंबर को हुए कार ब्लास्ट लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की हत्या हो गई।

24 दिसंबर को फिर एक बार बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *