UGC-NET 2026: प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कहा कि यूजीसी-नेट, 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी की जाएगी।

साथ ही सीएसआइआर-नेट और आइसीएआर एआइईईए (पीजी) और एआइसीई (पीएचडी), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की भी उसी दिन एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे केवल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने यूजीसी-नेट परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून को और पांच जुलाई को री-टेस्ट आयोजित किया था।

जबकि पूरे भारत के संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) देने, असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए योग्यता तय करने के लिए संयुक्त सीएसआइआर-यूजीसी नेट परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी।

एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी 16 अगस्त 2026 को एनटीए की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

यूजीसी-एनईटी परीक्षा सहायक प्रोफेसर के पदों और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं: पहला प्रश्नपत्र, जिसमें शिक्षण योग्यता, तर्क क्षमता और सामान्य ज्ञान पर आधारित 50 प्रश्न होते हैं, और दूसरा प्रश्नपत्र, जिसमें विषय से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *