राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से प्रारंभ होगा। सत्र करीब करीब दो सप्ताह चलने से संभावना है।
सत्र में भजनलाल शर्मा सरकार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अनुमति के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक और पेपर लीक कानून में संशोधन से जुड़ा संशोधित विधेयक पारित करवाएगी।
यूसीसी के मुद्दे पर सदन में हंगामा होने की संभावना है। कांग्रेस यूसीसी कानून का शुरू से ही विरोध कर रही है। साथ ही स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मुद्दे पर भी सदन में हंगामा हो सकता है।
कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज एवं राजस्थान विश्विघालय छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार को घेर सकते हैं।
विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक दलों के विधायक दल की बैठकें अगले सप्ताह में होगी, जिनमें सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा होगी।