संत कबीर नगर के मेंहदावल और बखिरा क्षेत्र से नेपाल घूमने गए दो युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया।
पाल्पा जनपद की टिनाऊ नदी में नहाने के दौरान मेंहदावल के बारगद्दी निवासी अमन अंसारी और बखिरा के फरहान अंसारी अचानक गहरे पानी में समा गए और डूब गए।
घटना रविवार की देर शाम की है, जिसके बाद से ही नेपाल प्रशासन द्वारा नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मामले की प्राथमिक सूचना मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर अग्रिम जानकारी जुटाई जा रही है।