मुंबई: डिजिटल वसूली मामले में दो महिलाएं हिरासत में, पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई…

मुंबई में पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट की घटना को अंजाम देने वाले एक कलाकार समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि गिरफ्तार महिलाओं ने एक रियल एस्टेट डेवलपर से उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और 1.5 करोड़ रुपये वसूल लिए।

इस मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) की टीम ने मंगलवार को सेंट्रल मुंबई के लोअर परेल में गिरफ्तार किया, जब वे वसूली की रकम की पहली किस्त ले रही थीं।

क्या है पूरा प्रकरण?

अधिकारियों ने बचाया कि महिलाएं और रियल एस्टेट डेवेलपर 14 नवंबर को एक पार्टी में मिले थे, जहां पर किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया था।

इसके बाद एक महिला ने डेवलपर के बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद महिला ने मामला सुलझाने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की।

इस दौरान रिक्वेस्ट करने के बाद रकम घटकर 5.5 करोड़ रुपये कर दी गई। इसी बीच डेवलपर ने शिकायत की। इस दौरान शिकायतकर्ता ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को वसूली की मांग के बारे में बताया।

पहली किस्त की वसूली के दौरान महिला गिरफ्तार 

गौरतलब है कि आरोपी महिला ने डेवलपर से 1.5 करोड़ रुपये की पहली किस्त मांगी थी और उसे लेते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *