दरभंगा में कार-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला…

बहेड़ा थानाक्षेत्र के अधलौआम स्थित झंझारपुर-बहेड़ा के मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह कार से एक टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो चालक अलीनगर थानाक्षेत्र के चक्का गड़ौल निवासी स्व. मिश्रीलाल महतो के पुत्र श्याम लाल महतो (52) और सवार इंद्रकांत महतो के पुत्र राजन कुमार महतो (15) की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जाता है कि टेंपो चालक सहित दोनों लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए रमौली गांव जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते उससे पहले दोनों की मौत हो गई। 

कार सवार अपनी गाड़ी लेकर फरार

हालांकि, चालक और सवार के बीच रिश्ता क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टेंपो को जब्त कर लिया है। 

उधर, घटना के बाद कार सवार अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *