टोरंटो के ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल में फायरिंग, दो लोगों की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस…

कनाडा के टोरंटो में शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

टोरंटो पुलिस प्रवक्ता शैनन ईम्स ने बताया कि यह गोलीबारी सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास हुई। वहां साल्सा आन सेंट क्लेयर फेस्टिवल चल रहा था।

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि संदिग्धों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। मौके पर मौजूद वैलेरी रोड्रिगेज ने बताया कि शनिवार रात वह रेस्टोरेंट के पास बैठी थीं, तभी लोगों को चिल्लाते और भागते हुए देखा। उन्होंने कहा, “बहुत सारे लोगों ने हमसे जमीन पर लेट जाने को कहा।

हम डर गए क्योंकि हमें ठीक से पता नहीं था कि क्या हो रहा है।” वहां सामान बेचने वाली पैट्सी गुटिरेज ने बताया कि वह ग्राहकों से बात कर रही थी, तभी उन्होंने लोगों को भागते हुए देखा। हर कोई घबराया हुआ था।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह लैटिन अमेरिकी संस्कृति का सालाना उत्सव है, जिसमें संगीत, डांस, खाने-पीने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए शहर के सेंट क्लेयर वेस्ट इलाके में हज़ारों लोग आते हैं।

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा, “मैं साल्सा आन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई हिंसा से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *