ऑस्ट्रेलिया में विमान दुर्घटना: हैंगर से टकराने के बाद दो लोगों की मौत…

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश करते समय एक विमान हैंगर से टकरा गया। इससे विमान में भीषण आग लग गई और दो लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई स्थानीय मीडिया आउटलेट 7News के अनुसार, पायलट और यात्री की जान चली गई। जबकि 11 अन्य लोगों को गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के बाद इलाके में फैला काला धुआं

हादसे के बाद पुलिस ने एक बयान में कहा, “आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया है, आपातकालीन सेवाएं इस घटना से निपट रही हैं।”

पुलिस ने आगे बताया कि, एक व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें और एक को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा छह लोगों ने धुएं में सांस ली, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ इंस्पेक्टर एंड्रयू मैक क्रैकन ने कहा, “उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, विमान में कोई खराबी आ गई। इसके कारण लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी बीच एयरपोर्ट के हैंगर 54 से विमान टकरा गया।

टकराव के बाद आग लग गई और हैंगर से निकला गाढ़ा काला धुआं आस-पास के इलाके में फैल गया। फिलहाल मेट्रोपॉलिटन फायर सर्विस ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें उसने बताया कि इसमें दो इंजन वाला डायमंड DA42 विमान शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *