रूस से डीजल डील पर ट्रंप का बचाव: ‘अमेरिकी लोगों के हित में सही फैसला’…

 रूस के साथ डीजल डील करके निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस समझौते का बचाव किया है। विशेष बात ये है कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी इस समझौते का विरोध किया था।

दोनों पार्टियों ने कहा कि रूस के तेल का आयात अमेरिकी कानून का उल्लंघन है, जो इसे प्रतिबंधित करता है। जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक अभियान नहीं बंद करता, तब तक ये आयात अवैध ही रहेगा।

ट्रंप ने बचाव में क्या कहा?

वहीं, ट्रंप ने कहा कि तेल की ऊंची कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए उन्होंने आयात मंजूरी दी है, जिसके चलते तीन नवंबर को होनेवाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी पर संकट था। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी लोगों के लिए मैंने सही विकल्प चुना है- हमेशा, अमेरिका पहले रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *