ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री पर जल्द फैसला लेंगे ट्रंप, ईरान युद्ध से संबंध होने से किया इनकार…

ताइवान अमेरिका द्वारा हथियारों की बिक्री की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

यह लगभग 14 अरब डॉलर का है। हालांकि, मामला फंस गया है, क्योंकि अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष के लिए पर्याप्त हथियारों की आवश्यकता के कारण बिक्री रोक दी गई है।

वहीं, मामले से परिचित एक सूत्र ने बताया कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री की प्रक्रिया में वर्षों लग जाएंगे और इसका ईरान के साथ युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने अभी तक पैकेज को मंजूरी देने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।

मामले से परिचित सूत्र ने बताया कि ट्रंप ने कहा है कि वह ताइवान को हथियार बेचने के संबंध में जल्द फैसला लेंगे। वहीं, ट्रंप ने बुधवार को फिर से कहा कि वह ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते से बात करेंगे।

हालांकि, मामले से परिचित लोगों ने बताया कि ट्रंप द्वारा ताइवान के राष्ट्रपति से जल्द ही बात करने के संकेत के बावजूद, अधिकारियों ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है।

बीजिंग ने वाशिंगटन को चेतावनी दी है कि इस तरह की काल उनके संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती है और राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुई प्रगति को बाधित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *