दुनिया के सबसे शानदार सरकारी विमानों में शुमार जेट का ट्रंप ने किया अनावरण…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पुराने हो चुके एयर फोर्स वन को विदाई देने के ठीक एक दिन बाद, कतर द्वारा उपहार में दिए गए 400 मिलियन डॉलर के बोइंग 747 – को अपने नए अस्थायी हवाई कार्यालय के रूप में पेश किया है। ट्रंप ने इसे दुनिया का सबसे लग्जरी विमान बताया है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान को ‘एयर फोर्स वन’ कहा जाता है। कतर द्वारा गिफ्ट किया गया यह विमान राष्ट्रपति के अगले पीढ़ी के आधिकारिक विमानों के आने तक (वर्ष 2027-2028) उनकी हवाई यात्राओं का जिम्मा संभालेगा। ट्रंप अगले महीने तुर्की के अंकारा में होने वाले NATO शिखर सम्मेलन में इसी नए विमान से जाएंगे।

कतर से मिले बोइंग 747 पर राजनीतिक विवाद और सुरक्षा चिंताएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज के एक हैंगर में दुनिया के सबसे आलीशान विमान VC-25B का अनावरण किया। लाल, सफेद, गहरे नीले और सुनहरे रंग का यह विमान कतर के खाड़ी अमीरात द्वारा उपहार में दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *