अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक AI-जनरेटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें यीशु मसीह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयरकरते हुए ट्रंप ने लिखा कि ‘लेफ्ट लुनैटिक्स (वामपंथी आलोचक) को यह पसंद नहीं आएगा।’
AI तस्वीर पर बढ़ा विवाद
यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिनों पहले ही ट्रंप को एक अन्य AI तस्वीर को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस तस्वीर में भी धार्मिक संदर्भ को लेकर सवाल उठाए गए थे।
ट्रंप के इस नए पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे आस्था का अपमान बताया, जबकि उनके समर्थकों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा बताते हुए ट्रंप का बचाव किया।