होर्मुज पर भी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप! ईरान को चेतावनी- समझौता करो या नरक में जाओ…

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज पर टैरिफ लगाना चाहते हैं। मैंने टैरिफ लगाकर आठ युद्ध रुकवाए हैं। 

अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश बताया। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट और उसके बाहर खून-खराबा किया है। 51 सालों ईरान में कट्टरपंथियों ने खून-खराबे और हत्याओं के जरिए शासन किया।

ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे- ट्रंप

ट्रंप ईरान को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि या वो समझौता कर ले या फिर नरक में जाने के लिए तैयार रहे। ईरान मिडिल-ईस्ट में दादागिरी करता था, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर सकता है। हमारा रुख स्पष्ट है कि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।

मैंने टैरिफ के जरिए 8 युद्ध रुकवाए- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर 8 युद्ध रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने टैरिफ के जरिए अब तक आठ युद्ध रुकवाए हैं। हम होर्मुज पर भी टैरिफ लगाना चाहते हैं। हम दूसरों की तरह दुनिया में सिर्फ शांति की बातें नहीं करते , बल्कि उसे स्थापित भी करते हैं। जिन खतरों को दूसरों ने नजरअंदाज किया उनका हमने बहादुरी से सामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *