‘Thank You Darling’ कहकर ट्रंप ने समाप्त की बातचीत, तीखे सवाल बने वजह…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम के दौरान तीखा सवाल पूछने पर इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर चले गए।

ट्रंप ने पत्रकार को भ्रष्ट, बेईमान और बेवकूफ कहा और अपना माइक्रोफोन जमीन पर फेंककर वहां से चले गए।

दरअसल, कैलिफोर्निया में मतों की गिनती में देरी को लेकर ट्रंप द्वारा लगाए गए ‘चुनाव धांधली’ के आरोपों पर सवाल करते हुए एकंर क्रिस्टन वेल्कर ने बार-बार सबूत मांगे। जिसके बाद ट्रंप अपना आपा खो बैठे और एंकर पर चिल्लाते हुए बाहर चले गए।

क्या है पूरा मामला?

ट्रंप ने कैलिफोर्निया की धीमी मतगणना प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा, “चार दिन हो गए हैं, और वे अभी तक नतीजों के करीब भी नहीं पहुंचे हैं।” जब वेल्कर ने बताया कि वोटों की गिनती में देरी होना कैलिफोर्निया में मतों की गिनती का एक सामान्य तरीका है।

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “क्या आप जानते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं।” वेल्कर ने ट्रंप से सीधे पूछा कि क्या उनके दावों को साबित करने के लिए उनके पास कोई सबूत है।

इस पर ट्रंप ने कहा, “मुझे बस देखना है,” और साथ ही कहा कि वह लोगों की बातें सुनते हैं।

चुनाव में धांधली का कोई सबूत है?

वेल्कर ने उनसे फिर से वही सवाल किया और कहा कि अमेरिका में चुनाव में धांधली का कोई सबूत नहीं है, और ट्रंप ने कोई सबूत पेश नहीं किया। क्या चुनाव के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी रखना उचित है ?

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, क्या आपको लगता है कि यह उचित है कि वे चुनाव कराएं और पांच दिन बाद भी वे विजेता का चयन करने के करीब भी न हों?”

वेल्कर ने कहा कि प्रक्रिया धीमी है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि कैलिफोर्निया के अधिकारी इसे तेज करने के लिए काम कर रहे हैं।

मीडिया भ्रष्ट है…

इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारी, वेल्कर और उनके मीडिया सहयोगी भ्रष्ट हैं। वे बेईमान हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप बेईमान हैं, आपका प्रेस बेईमान है। और ‘मीट द प्रेस’ भी बेईमान हैं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि चुनाव कराने के मामले में अमेरिका तीसरे दर्जे के देश जैसा है।

जब ट्रंप ने खोया अपना आपा

राष्ट्रपति ट्रंप के इस जवाब के बाद एंकल वेल्कर ने कहा कि सच कहूं तो, मैं बेईमान नहीं हूं, इसके बाद उन्होंने बातचीत जैसे ही आगे बढ़ाने की कोशिश की, ट्रंप ने अपना आपा खो दिया और कहा, “या तो तुम बेईमान हो या बेवकूफ। इस बकवास से तुम उनके जाल में फंस रहे हो। तुम्हें पता है कि ये चुनाव धांधली वाले हैं। तुम्हारे नेटवर्क को भी पता है कि इनमें धांधली हुई है।

आपके चुनाव भ्रष्ट हैं, आप भ्रष्ट हैं और ‘मीट द प्रेस’ भी भ्रष्ट है। एबीसी, सीबीएस और सीएनएन भी भ्रष्ट हैं। आप एकतरफा भ्रष्ट नेटवर्क हैं। माफ कीजिए। बहुत हो गया, मेरा मन भर गया है। थैक्यू डार्लिंग। आपका दिन शुभ हो।

इसके बाद ट्रंप ने अपना माइक्रोफोन जमीन पर फेंककर वहां से चलए गए। जब वेल्कर ने ट्रंप को बताया कि वह इंटरव्यू के लिए विस्कॉन्सिन गई थीं, तो ट्रंप ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक घंटे तक बारिश में बैठा रहा। मैंने तुम्हें काफी समय दे दिया है। तुम्हें अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग को सुधारना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *