कर्नाटक के तुमकुरु में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से किशोर की मौत; अधिकारियों पर FIR…

कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल से जुड़े बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई।

इस लापरवाही पर पुलिस ने कर्नाटक बिजली बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोराटागेरे पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है।

किशोर अपने गांव में सरकारी स्कूल के पास खेल रहा था। जब वह खेलकूद के बाद वापस अपने घर लौट रहा था, तभी वह नीचे लटके हुए बिजली के एक नंगे तार के संपर्क में आ गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस बिजली के तार का इंसुलेशन पूरी तरह खराब हो चुका था। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे के लिए कर्नाटक बिजली बोर्ड के अधिकारियों की जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *