बदायूं के डांडी घाट से जल भरकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार कांवड़ियों को पीछे से आ रहे आलू भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
आठ कांवड़िए घायल हो गए जिसमें गुड्डू व अमन की म़त्यु हो गई। जैतीपुर के बमिहाना गांव से करीब 14 कांवड़िए गुरुवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली से जल भरने के लिए बदायूं के डांडी घाट गए थे।
शुक्रवार सुबह जल भरकर सभी वापस लौट रहे थे। जैतीपुर के नवादा मोड़ के पास पीछे से आ रहे आलू भरे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी जिससे गांव के ही गुड्डू व अमन समेत आठ लोग घायल हो गए।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से गुड्डू व अमन को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की म़त्यु हो गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसे में घायल दो कांवड़ियों की मृत्यु हो गई है। शेष अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।