‘9/11 जैसी त्रासदी टल गई’, कैप्टन स्मित मछार को लेकर नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान…

बीते दिन बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

इस घटना में भारत के रहने वाले पायलट कैप्टन स्मित मछार हीरो बनकर सामने आए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन मछार ने बहुत बड़ी तबाही होने से बचा लिया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने कॉकपिट में दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और ऐसा करके प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की।

‘9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचाया’

नेतन्याहू ने बताया, “हमले का शिकार हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने घायल होने के बावजूद जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचा लिया।” इसके अलावा, एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम।”

उन्होंने कहा कि चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू के अन्य सदस्यों को हमलावर पर हमला करने में मदद मिली।

नेतन्याहू ने लिखा, “चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी तबाही टल गई।”

2 मिनट से भी कम समय में 17 हजार फीट नीचे आया विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस घटना के कारण विमान दो मिनट से भी कम समय में 17,400 फीट नीचे गिर गया। विमान का रास्ता बदलकर उसे सऊदी अरब ले जाया गया और उसके बाद यात्री सुरक्षित इजरायल पहुंचे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाईदुबई ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

फ्लाइट FZ 1073 को तेल अवीव में उतरना था लेकिन इजरायली अधिकारियों का कहना है कि एक पायलट के दूसरे पायलट को चाकू मारने के बाद इसे उत्तरी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *