सुख-समृद्धि पाने के लिए मौनी अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार जरूर करें दान, यहां देखें पूरी सूची…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

इस बार मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जा रही है।

यह तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, क्योंकि ऐसा माना जाता है इस दिन पर गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। ऐसे में अगर इस दिन पर गंगा स्नान किया जाए, तो इससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

अधिक लाभ प्राप्ति के लिए आप इस दिन पर आप अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन राशि के अनुसार दान

  1. मेष राशि – मेष राशि वाले इस दिन पर लाल मसूर की दाल, गुण, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर और लाल वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं।
  2. वृषभ राशि – इस राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या के दिन सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद तिल, मिश्री, चावल और सफेद रंग के कपड़ों का दान उत्तम माना गया है।
  3. मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक इस दिन पर मूंगफली, हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल आदि का दान कर सकते हैं, जो इनके लिए फायदेमंद साबित होगा।
  4. कर्क राशि – कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, बताशा आदि का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  5. सिंह राशि– सिंह राशि वालों को मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन, शहद, केसर, शुद्ध घी और कुमकुम आदि जैसी चीजों का दान करने से लाभ मिल सकता है।
  6. कन्या राशि – कन्या राशि वाले मौनी अमावस्या के विशेष अवसर पर धार्मिक किताबें, हरी सब्जियां और कांसे के बर्तनों का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस दिन पर गायों को हरा चारा भी जरूर खिलाएं।
  7. तुला राशि – इस राशि के लोग अमावस्या पर शक्कर, चावल, दूध, मोती, चीनी आदि चीजों को दान करें।
  8. वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक गरीब व जरूरतमंद लोगों को मौनी अमावस्या के दिन मूंगफली, तिल, गुड़, साबुत अनाज और फलों का दान कर सकते हैं।
  9. धनु राशि – धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन बेसन, चने की दाल, मकई आदि चीजों का दान कर सकते हैं, जिससे सुख-समृद्धि आती है।
  10. मकर राशि – आप इस दिन पर देसी घी, काले तिल और जूते-चप्पल आदि का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  11. कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, चमड़े के जूते-चप्पल और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
  12. मीन राशि – मीन राशि के जातकों को मौनी अमावस्या पर पीले रंग के कपड़े, चने की दाल और बेसन के लड्डू आदि का दान करने से विशेष लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *