रायपुर : बलौदा बाजार भाटापारा जिले में अब तक 90 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान…

150867 किसानों से 742443 मेट्रिक टन धान खरीदी,धान खरीदी के एवज में 1601 करोड़ का भुगतान

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जिले में सुचारु रूप से संचालित है। अब तक  जिले के 90 प्रतिशत किसानों ने धान विक्रय कर लिया है एवं शेष किसानों से धान खरीदी सभी 166 उपार्जन केंद्रों में जारी है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकानके अनुसार अब तक 150867 किसानों से  742443 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है जिसके एवज़ में किसानों को 1601 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।धान खरीदी हेतु जिले के कुल 167120 किसानों ने पंजीयन कराया है जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत किसान धान बेच चुके है।अब तक 279255 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है जो जारी डीओ का 70.66 प्रतिशत है। इसके साथ ही 123867 किसानों से लगभग 7105 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विगत 15 नवम्बर 2025 से 166 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य में सुचारु रूप से धान खरीदी का कार्य संचालित है। पारदर्शी व्यवस्था हेतु उपार्जन केंद्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए  हैं जिनके द्वारा हर सप्ताह केन्द्र  का जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा रहा है इसके साथ ही अवैध धान पर संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *