बरेली में सुरंग बनाकर फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली…

फैक्ट्री में सुरंग बनाकर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को सीबीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक को काबिंग के बाद पकड़ा गया।

कोतवाली निवासी शिवानी जैन ने 28 अप्रैल को सीबीगंज थाने में प्राथमिकी लिखाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म पद्मावती एसोसिएट के परिसर की दीवार के पास जमीन में सुरंग बनाकर लगभग दो टन कापर स्क्रैप (कीमत करीब 20 लाख) चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश की जा रही थी।

इसी बीच सूचना मिली कि, पद्मावती एसोसिएट फर्म के गोदाम से चोरी किया गया तांबे का माल बेचने के लिए तीन बदमाश ई-रिक्शा से झुमका तिराहा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग और अधिक प्रभावी ढंग से शुरू कर दिया।

तभी एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया तो ई-रिक्शा सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया गया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते में पलट गया। स्वयं को घिरता देख ई-रिक्शा सवार आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपितों के पैर में गोली लगी।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम महेशपुरा निवासी निजाम, अब्दुल समी, और मो. खालिद बताया। निजाम और अब्दुल समी घायल हुए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, 10 हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *