राजस्थान: पुष्कर से केन्या और थाईलैंड की तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर भेजा गया…

पुष्कर में तीन विदेशी महिलाओं को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाईलैंड की दो महिलाएं अवैध तरीके से भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत आई थी।

वहीं केन्या की महिला वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रही थी। तीनों महिलाओं को पुलिस ने अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।

सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों महिलाओं को एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि केन्या की महिला मार्च 2025 में 90 दिन के वीजा पर भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद वह पुष्कर में अवैध रूप से रह रही थी। वहीं विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से शरण देने या सहयोग देने वाले होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *