कर्नाटक में दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार…

कर्नाटक के हुबली में दो लोगों ने 35 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद घटना की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन प्रसारित कर दिए।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपितों और इसका वीडियो प्रसारित करने वाले तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की हालत स्थिर है।

हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि यह घटना नौ जनवरी को रात 11:30 बजे से आधी रात के बीच हुई।

महिला को आंबेडकर ग्राउंड से एक ऑटो-रिक्शा में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया, शारीरिक संबंध बनाए और उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने आंबेडकर ग्राउंड वापस छोड़ने से पहले उसकी तस्वीरें और वीडियो लिए। पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी तब मिली, जब आम लोगों को तस्वीरें तथा वीडियो मिले।

उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। बाद में पता चला कि महिला हुबली शहर में है। अधिकारी ने कहा कि शुरू में उसकी पहचान अज्ञात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *