“यह हमारा अंतिम युद्ध नहीं है”: हिज़्बुल्ला कमांडर इस्माइल हाशेम की मृत्यु के बाद इज़रायल के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी…

 अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 33वां दिन है और मिडिल ईस्ट में ये युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध के बीच इजरायली विदेश मंत्री ने अपने दुश्मनों को चेतावनी दी है।

इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा, ‘भले ही इजरायल के दुश्मन अभी भी उस पर हमला कर सकते हैं, लेकिन ये उसके अस्तित्व के लिए कोई खतरा नहीं हैं।’

इजरायल ने अपने दुश्मनों को दी चेतावनी

इजरायली विदेश मंत्री ने कहा, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं कि यह इजरायल की आखिरी जंग होगी। भविष्य में भी हमें अपने दुश्मनों की साजिशों के प्रति सतर्क रहना होगा।’

गिदोन सार ने इजरायल के दुश्मनों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, ‘हम यह वादा नहीं करते कि ये आखिरी जंग होगी।’

हिजबुल्ला कमांडर की मौत

इजरायली नौसेना ने आज 1 अप्रैल को बेरूत पर हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला का दक्षिणी मोर्चे का कमांडर हाजी यूसुफ इस्माइल हाशेम मारा गया। इस कमांडर ने ही इजरायल पर होने वाले हमलों की कमान संभाली हुई थी।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने हिजबुल्लाह की तारीफ की और समूह के प्रमुख को भेजे एक संदेश में लगातार समर्थन जारी रखने का वादा किया।

ईरान का अमेरिका-इजरायल पर हमला

इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तरफ से भी इजरायल-अमेरिका पर लगातार हमले हो रहे हैं। IRGC ने कहा कि हाल ही में किए हमलों में हमने 100 मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया है।

IRGC ने कहा कि इन हमलों में इजरायल के अलग-अलग ठिकानों के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *