Grok पर यह फीचर सिर्फ पेड यूजर्स के लिए, बिकिनी तस्वीरें नहीं होंगी दिखाई…

दुनिया भर में उठे विरोध के स्वर के बाद एलन मस्क के एआई चैटबॉट के इमेज जेनरेशन फीचर का उपयोग सीमित कर दिया गया है। अब इसका उपयोग सिर्फ पेड यूजर्स कर सकेंगे।

यह बवाल तब शुरू हुआ, जब ग्रोक ने दूसरों द्वारा पोस्ट तस्वीरों को एडिट करने के लिए बड़ी संख्या में यूजर्स अनुरोधों को स्वीकार करना शुरू कर दिया। इन अनुरोधों में महिलाओं को बिकिनी में या यौन उत्तेजक पोज में दिखाना शामिल है।

शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी

शोधकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ मामलों में तस्वीरों में बच्चे भी दिखाई दे रहे थे। दुनिया भर की सरकारों ने इस प्लेटफार्म की निंदा की है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

इस काम के लिए करना होगा सब्सक्राइब

ग्रोक शुक्रवार को तस्वीरों को बदलने के अनुरोधों का जवाब इस संदेश के साथ दे रहा था। “तस्वीर बनाना और एडिट करना फिलहाल सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इन फीचर्स को अनलॉक करने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *