घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी यह अमेरिकी कंपनी, फ्री में कराती है घर की शिफ्टिंग…

 कैलिफोर्निया की एक मूविंग कंपनी ‘मीटहेड मूवर्स’ अपने बिजनेस के साथ-साथ एक नई पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी 25 साल से ऐसे लोगों को मुफ्त में घर बदलने की सुविधा दे रही है, जो लोग घरेली हिंसा के शिकार हो रहे हैं।

दरअसल, घरेलू हिंसा के दलदल से निकलना किसी भी पीड़ित के लिए सबसे कठिन फैसला होता है। अक्सर आर्थिक तंगी और सामान शिफ्ट करने की चिंता उन्हें वहीं रुकने पर मजबूर कर देती है।

नई जिंदगी जीने का मौका

ऐसे में कैलिफोर्निया की मीटहेड मूवर्स कंपनी घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की मदद के लिए अनोखी पहल कर रही है। ताकि घरेलू हिंसा से जूझ रहे लोग हिंसक रिश्तों से निकलकर नई लाइफ शुरू कर सकें।

कैलिफोर्निया की मीटहेड मूवर्स कंपनी की शुरुआत दो भाइयों आरोन स्टीड और इवान स्टीड ने की थी। उन्होंने देखा कि घरेली हिंसा से जूझ रहे लोगों को सबसे निकला सबसे बड़ी चुनौती है।

2015 में शरू किया अभियान

कंपनी ने 2015 में मूवटूएंडडीवी नाम से एक अभियान भी शुरू किया। इसका मकसद था कि दूसरे बिजनेस भी इस काम में शामिल हो सकें।

इस अभियान से प्रेरित होकर 200 से अधिक अमेरिकी कंपनियां जुड़ चुकी हैं। इनमें मूविंग, सेल्फ स्टोरेज और सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *