देश में नहीं होगा कोयला संकट, 80 दिनों की बिजली जरूरत के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद: केंद्रीय मंत्री…

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि 80 दिनों की बिजली उत्पादन जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार है।

राजग सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अर्जेंटीना में अधिग्रहित महत्वपूर्ण खनिज ब्लाक में काम शुरू हो गया है।

उत्पादन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। पहले कोयले की कमी रहती थी। अब भारत सरकार के पास 80 दिनों तक बिजली उत्पादन के लिए पर्याप्त कोयला भंडार है।

मानसून शुरू होने के कारण भारी वर्षा से कोयला उत्पादन में बाधा आ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमने 80 दिनों के लिए जरूरी कोयले का भंडारण कर रखा है। रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण खनिज भंडारों की पहचान कर रही है।

अन्वेषण गतिविधियां जारी हैं। जिन क्षेत्रों में अन्वेषण कार्य पूरा हो चुका है, वहां नीलामी भी शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार निजी कंपनियों को भारत में संसाधित या अर्ध-संसाधित महत्वपूर्ण खनिजों का आयात करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

आरोप लगाया कि पिछली संप्रग सरकार के दौरान कोयला क्षेत्र में घोटाले सुर्खियां बटोरते थे। देश अब सालाना रिकार्ड 1,04 करोड़ टन कोयले का उत्पादन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *