“युवक ने पूर्व पत्नी के लिए गिफ्ट की वजह से दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, 2.5 लाख रुपये छीन लिए”…

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने करीबी दोस्त की हत्या कर दी और उसके 2.5 लाख रुपये चुरा लिए। इन चोरी के पैसों से उसने पूर्व पत्नी को गिफ्ट खरीदकर दिए।

चिक्कमगलुरु जिले के बिरुर का रहने वाला आरोपी शफी ने अपने दोस्त पुट्टाराजू की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के लिए कर दी दोस्त की हत्या

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 19 फरवरी की है, जब शफी ने पुट्टाराजू को एक फाइनेंस कंपनी के आयोजित सोने की नीलामी में भाग लेने के बहाने बुलाया। शफी पर भरोसा करके पुट्टाराजू सुबह करीब 11 बजे घर से लगभग 2.5 लाख रुपये कैश लेकर निकला।

इसके बाद शफी ने पुट्टाराजू को बाइक पर बैठाया और होन्नावल्ली के पास एक जंगल वाले इलाके में ले गया। शफी ने पुट्टाराजू पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी और कैश लेकर भाग गया।

अगली सुबह, जंगल की सड़क से गुजर रहे एक दूध वाले ने लाश देखी और पुलिस को बताया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पूर्व पत्नी के लिए खरीदा गिफ्ट

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हत्या करने के बाद शफी अपनी पूर्व पत्नी से मिलने अरासिकेरे के एक लॉज में गया था। यहां शफी ने उसे 60,000 रुपये दिए और उसके लिए एक नया टेलीविजन भी खरीदा।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शफी और पुट्टाराजू की दोस्ती सात साल पुरानी थी। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी शफी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *