पांच किलो वाले एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई में इजाफा किया गया है, वहीं पीएनजी कनेक्शन भी तेजी से बढ़े हैं… ऐसे में अब क्या हैं मौजूदा हालात?…

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच भारत ने पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है और पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विस्तार तेज कर दिया है।

सरकार की ओर से रविवार को आधिकारिक बयान के कहा गया कि 23 मार्च से अब तक ऐसे 13 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर बेचे गए हैं और इनकी दैनिक बिक्री अब एक लाख से अधिक हो गई है। यह कदम प्रवासी श्रमिकों और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं तक एलपीजी पहुंच बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

सरेंडर भी किए गए सिलिंडर

इसी अवधि में 4.24 लाख नए पीएनजी कनेक्शन भी दिए गए हैं। यही नहीं, 30,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। घरेलू एलपीजी आपूर्ति भी स्थिर बनी हुई है। 11 अप्रैल को 52 लाख से अधिक सिलिंडर वितरित किए गए।

ऊर्जा आपूर्ति हुई प्रभावित

बता दें कि करीब छह सप्ताह से जारी इस जंग ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। भारत अपनी जरूरत का लगभग आधा कच्चा तेल, 40 प्रतिशत गैस और 85-90 प्रतिशत एलपीजी इसी क्षेत्र से आयात करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *