“तेज बमबारी और आग की लपटों से दहला आसमान”: तेहरान और इस्फहान पर इजरायली हमला, ईरान के लोगों ने बयां किया खौफनाक मंजर…

 इजरायल ने ईरान के तेहरान इस्फहान शहरों को निशाना बनाया, जिसे ईरानियों ने बहुत तेज बमबारी वाली रात बताई। एक वीडियो में तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट आग की लपटों की चपेट में देखा गया था।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “हमने पूरी रात बहुत सारे धमाके सुने। ऐसा लगता है कि उन्होंने शहर के पूरब और पश्चिम हिस्से को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।”

इजरायल ने एयरपोर्ट पर किया हमला

ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि इजरायल ने एयरपोर्ट पर हमला किया था। एयरपोर्ट को कितना नुकसान हुआ है अभी यह साफ नहीं है। एयरपोर्ट के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 2 बजे एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज को निशाना बनाकर भारी बमबारी की गई।

उन्होंने कहा, “शोर बहुत तेज था और खिड़कियां हिल रही थीं। हमने घर के हॉलवे में शरण ली। हम सुरक्षित हैं। बस कभी-कभी आवाज परेशान करने वाली होती है।”

उन्होंने कहा कि वह सुबह करीब 4 बजे वापस सो गईं और अभी उनके लिए हालात ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। अगर हमले और बड़ते हैं तो वह देश के उत्तर में जाने का प्लान बना रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मुझे डर है कि मैं उत्तर में जाऊं और फिर वहां (हमले) शुरू हो जाएं।”

कैसा था हमले का पैटर्न?

तेहरान के एक और निवासी ने बमबारी के पैटर्न के बारे में बताया कि इसका टारगेट खास जगहों को टारगेट करना था, लेकिन इसका मकसद पूरी बिल्डिंग को तबाह करना था।

एक 40 साल के व्यक्ति ने कहा, “उस बिल्डिंग के पड़ोसियों को अक्सर फिजिकल नुकसान होता है और उसके आस-पास के परिवारों पर बहुत ज्यादा साइकोलॉजिकल प्रेशर होता है।” वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उसने रात में इस्फहान शहर पर हमला किया, जहां ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए जरूरी जगहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *