छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस ने इसके पीछे कारण भी बताया है…

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि दीपके के भारत पहुंचने के बाद भीड़भाड़ को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने कहा कि यदि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत हुई तो ऐसा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दीपके के माता-पिता फिलहाल वालुज स्थित अपने घर में नहीं रह रहे हैं। अतुलकर के अनुसार, वे मेरे संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

एमआइडीसी वालुज थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था। अब हमने वहां एक अधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है। दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *