युवा मोर्चा, जिला भिलाई की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई…

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, भिलाई जिला के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 फरवरी को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के भिलाई जिला प्रवास एवं 9 फरवरी को केंद्रीय बजट पर आयोजित होने वाले युवा संगोष्ठी को सफल बनाना था।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

यह बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो आकाश ठाकुर, प्रदेश सह-प्रमुख शासकीय योजना कुशल साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, साथ ही विशाल शाही, रितेश सिंह ठाकुर, सौरभ चटर्जी, अनूप राय, सोनू, पी. राज, प्रशांत, निखिल सोनी, किशन, सिद्धू, भावेश, अर्पणा मुखर्जी, नवीन सिंह, मोरध्वज साहू, अभिषेक पांडे, तुषार देवांगन सहित सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *